फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian currency fraudster arrested

Nainital News: मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Indian currency fraudster arrested
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलने के नाम पर दो दोस्तों को ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में उत्तर उजाला बरेली रोड निवासी मो. इकबाल ने कहा था कि वह एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का एजेंट है और मुस्लिम समाज के लोगों को हज व उमराह पर भेजने का काम करता है। बीती 22 मई को इकबाल के दोस्त सरफराज ने इकबाल को तीन लोगों से मिलाया और कहा कि यह लोग रुपये लेकर रियाल में बदल देते हैं। इस दौरान मंडी गेट पर ठग उनसे 3.20 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए और बदले में कागज की रद्दी और साबुन से भरा बैग थमा दिया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शातिरों को घटनास्थल मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मदर डेयरी डबल टेनी विजयनगर गाजियाबाद निवासी हयात खान, शिव विहार उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी आकाश मलिक और साधना औषधालय रोड लेकटाउन पश्चिम बंगाल निवासी आलमिन शेख को गिरफ्तार किया है। इनसे 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, कांस्टेबल वंशीधर जोशी, अरुण राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed