Uttarakhand News: एशियन कैडेट कप के पहले दिन भारत ने दोहरी चांदी, छह पदकों पर कब्जा
एशियन कैडेट कप के शुभारंभ दिन भारत ने तलवारबाजी में छह पदक जीते। वहीं कजाकिस्तान ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन कैडेट कप के पहले दिन भारत के तलवारबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर व चार ब्रांज मेडल अपने नाम किये जबकि कजाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड जीते। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को एशियन कैडेट कप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से भी प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यकम भी पेश किए।
स्टेडियम के मानसखंड बहुउद्देशीय हॉल में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के महिला एपी इवेंट में कजाकिस्तान की पोलिना लेसोवसकावा ने गोल्ड, ओमान की जाना सहरजी अल ने सिल्वर व भारत की खुशी व मंगोलिया की मर्सी दमदीनपुरेब ने ब्रांज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेंस फॉइल में ओमान के अली अलबू सैदी ने गोल्ड, भारत के पृथ्वीराज सिंह ने सिल्वर तथा मेजबान भारत के ही अंकुश जिंदल व करन चौधरी ने कांस्य अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेंस सेवर में कजाकिस्तान के आइबर काइम ने गोल्ड, भारत के लिवजोत ने सिल्वर, भारत के ही आर्यन प्रताप सिंह व थाईलैंड के थापानत मीटा ने ब्रांज जीता। इसमें 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आज के यह मैच
एशियन कैडेट कप में शनिवार को मैंस इपी और वुमेंस सेवर व फॉइल इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।
मेजबानी मिली तो गौलापार स्टेडियम में होंगे कामनवेल्थ गेम्स
भारत को मेजबानी मिली तो हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम में भी गेम कराए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने कही। उन्होंने बताया कि कामनवेल्थ की मेजबानी को लेकर भारत की ओर से बिड की प्रक्रिया चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता के लिए खेल विशेषज्ञ जुटे हैं।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, ऑल इंडिया फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, डीके सिंह, डीओसी सागर लागू, एनएस रावत समेत विधायक मोहन बिष्ट, राम सिंह कैड़ा व प्रमोद नैनवाल, अनिल डब्बू, खेल उप निदेशक रशिका सिद्दीकी, उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।