फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   india development councils swerring in ceremony

भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
india development councils swerring in ceremony
हल्द्वानी में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। रामपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देर शाम हुए आयोजन में 15 नए सदस्यों को शाखा में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय संयोजक संस्कार पारुल गुप्ता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, सचिव अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजक वैशाली अग्रवाल समेत अन्य दायित्वधारियों को भी शपथ दिलाई। नए सदस्यों का संकल्प प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता ने कराया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा ने नव निर्वाचित दायित्वधारियों को शुभ कामनाएं देते हुए सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता, शाखा संरक्षक भगवान सहाय, पारुल गुप्ता, प्रांतीय महिला संयोजिका पाला मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और नव निर्वाचित अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने किया। शाखा संरक्षक भगवान सहाय, शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर ने सभी का आभार जताया। संचालन सचिव अभिषेक मित्तल और निधि अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed