फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   India developed the result of Congress' thinking

विकसित भारत कांग्रेस की सोच का नतीजा

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
India developed the result of Congress' thinking
डा. इं‌दिरा हृदयेश - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आज का विकसित भारत कांग्रेस के विकासपरक नीतियों का नतीजा है। प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कौशल विकास योजना के तहत काम कर रही है। 
विज्ञापन


पांडे निवास में आयोजित सम्मान समारोह में डा. हृदयेश ने रविवार को लोगों को संबोधित किया। कहा कि 15 वर्षों के सफर में उत्तराखंड ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बैंकों से वित्त पोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


डा. हृदयेश ने कहा कि पांच करोड़ की विधायक निधि से शहर में नई पेयजल लाइनें डालने के साथ ही पुरानी पेयजल लाइनें बदली जा रही हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं नलकूप सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश सरकार दो माह के गतिरोध के बावजूद विकास कार्यों को पटरी पर लाने का काम कर रही है। इस दौरान रवि जोशी, आकाश श्रीवास्तव, मयंक भट्ट, अंशु पांडे, सुरेश गुप्ता, तनुज अग्रवाल, गीता पांडे, सोनू गोयल, संजय गुप्ता, आशा अग्रवाल, राजू मेलकाली आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed