फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inder Singh elected as Bar President and Sandeep Secretary

इंदर सिंह बार अध्यक्ष व संदीप सचिव चुने गये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inder Singh elected as Bar President and Sandeep Secretary
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में सिर्फ एक वोट के अंतर से अध्यक्ष पद पर इंदर सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

काशीपुर बार एसो. के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 603 अधिवक्ताओं में से 573 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बार कौंसिल की ओर से आए पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र सिंह पाल की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। देर रात आठ बजे चुनाव अधिकारी पराग नेगी ने परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर इंदर सिंह ने 272 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय चौधरी को 271 मत मिले। इंदर मात्र एक वोट के अंतर से चुनाव जीत गए। इस पद पर तीसरे प्रत्याशी जयनंदन अग्रवाल को 28 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष पद पर मनोज निगोतिया ने 332 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी संजय रूहेला को 166 मतों के अंतर से हराया। संजय को 166 मत मिले, जबकि विधुशेखर शर्मा को 70 मत मिले। सचिव पद पर संदीप सहगल 379 मत पाकर चुनाव जीत गए। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी नृपेंद्र चौधरी को 193 मत मिले। सहगल 186 मतों से चुनाव जीत गए। उपसचिव पद पर प्रसून शर्मा ने 295 मत पाकर अख्तर खां को 189 मतों से हरा दिया। इस पद पर अख्तर खां को 106, पवन कुमार को 80 व शिवदत्त शर्मा को 90 वोट मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनत पैगिया को 112 मतों से हराया। ब्रजेश को 285 व सनत को 173 मत मिले। इस पद पर सोहन सिंह नेगी को 107 मत प्राप्त हुए। ऑडिटर पद पर विनोद पंत ने 258 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश प्रजापति को 82 मतों से परास्त कर दिया। राकेश को 176 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी दिनेश क्षत्रिय को 130 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर 199 मत पाकर अमित रस्तौगी मात्र तीन मतों के अंतर से जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए देवेंद्र पाल, शाहना, नीलू रानी, हिमांशु विश्नोई, महेंद्र सिंह, मुनिदेव विश्नोई, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार चुने गए। वहां सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, असरार अहमद आदि रहे।

सिर्फ एक वोट के कारण हो गया हंगामा, मतपेटी सील
काशीपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंदर सिंह के सिर्फ एक वोट से विजयी घोषित करने पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी संजय चौधरी ने पुन: गणना की मांग की। लेकिन विजयी घोषित प्रत्याशी के समर्थक पुन: मतगणना न कराने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बीच चुनाव कराने के लिए बार कौंसिल से आए पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र सिंह पाल कुछ देर में लौटने की बात कहकर वहां से चले गए। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी बनी हुई थी। इसके बाद पर्यवेक्षक के निर्देश पर चुनाव अधिकारी ने मतपेटी सील कर इंदर सिंह को विजेयी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed