फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased demand for washing machines and heaters

Nainital News: वॉशिंग मशीन और हीटर की बढ़ी डिमांड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for washing machines and heaters
हल्द्वानी। पर्वतीय जिलों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। मैदानी इलाकों में अभी सुबह-शाम के समय ठंड हो रही है। मौसम को देखते हुए बाजार में इलेक्ट्रिक उत्पादों की बिक्री शुरू हो चुकी है। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में ठंड ज्यादा होने के कारण इस समय वॉशिंग मशीन की बाजार में डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा हीटर आदि भी लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड नहीं है और आगे दो महीनों में विद्युत उपकरणों की मांग बढ़ जाती है। कुमाऊं रेडियोज के रोहित गुप्ता ने बताया कि हल्द्वानी में फिलहाल कारोबार सामान्य है। पहाड़ों से खरीददार आ रहे हैं। सबसे ज्यादा वॉशिंग मशीन बिक रही हैं। इसके अलावा पहाड़ से आ रहे लोग हैलोजन, गीजर और अन्य हीटर आदि खरीद रहे हैं। आगे कोहरा लगने पर ठंड और ज्यादा बढ़ेगी उस दौरान बिक्री में तेजी आने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed