{"_id":"56f048364f1c1b3f1bf14d2a","slug":"income-tax-raids-on-the-ropes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर के छापे को लेकर भी सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर के छापे को लेकर भी सियासत
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस नेता के आवास और एक क्रशर पर पड़े छापे के बाद सियासत फिर गर्मा गई है। आयकर के छापों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं और कांग्रेसी इसे दबाव की राजनीति बता रहे हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि केंद्र सरकार आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वालेे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत ने सिंचाई मंत्री से भी बगावत के लिए संपर्क साधा था मगर जवाब न में मिला।
18 को हुई बगावत से पहले सोशल मीडिया में मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा में जाने की अफवाह चल रही थी। सूत्रों की मानें तो सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य से भी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत ने बगावत के लिए संपर्क साधा था मगर नाकामयाब रहे। गढ़वाल के दो, कुमाऊं की एक अन्य विधायक ने भी बागियों को ऐन वक्त पर ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन
बाजपुर के उद्यमी हरेंद्र लाडी सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं और जिस समय आयकर के छापे पड़े लाडी पंजाब में हैं। लाडी के यहां पड़े छापों को भी सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। सिंचाई मंत्री के एक अन्य करीबी लालकुआं स्टोन क्रशर के मालिक अभिषेक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भी छापा पड़ा। सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार आयकर विभाग का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेसियों पर दबाव बनाने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री खजान पांडे ने कहा कि शनिवार को देहरादून के बड़े शराब कारोबारी हवेलिया और एक अन्य कारोबारी खत्री के यहां भी छापे पड़े थे। दोनों के मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत से घनिष्ठ संबंध हैं। इसके चलते ही केंद्र सरकार ने अब छापे की राजनीति शुरू कर दी है। पांडे ने कहा कि अनैतिक रहे हरक सिंह रावत आज मुख्यमंत्री को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
कोट
मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और कहीं भी जाने का प्रश्न ही नहीं पैदा होता। बागियों के मुझसे संपर्क साधने की बात भी आधारहीन है।
यशपाल आर्य
सिंचाई मंत्री, उत्तराखंड सरकार