फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Income Down of Roadways Depot

दो दिन होली होने से रोडवेज को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Income Down of Roadways Depot
हल्द्वानी। दो दिन होली के कारण रोडवेज के हल्द्वानी-काठगोदाम डिपो को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इन दो दिनों में अधिकांश बसें खाली र्गइं। उधर, कई बसों का संचालन भी नहीं हुआ। रोडवेज को रविवार से भीड़ बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैदानी क्षेत्र और शनिवार को पर्वतीय क्षेत्र में होली थी। शुक्रवार को यात्री निकले ही नहीं। दिल्ली सहित कई रूटों में अधिकांश बसों का संचालन भी बंद रहा। शनिवार को हल्द्वानी सहित पर्वतीय क्षेत्र में होली होने के कारण बसों का संचालन 80 बसों से घटकर 15 रह गया। इसमें भी यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। दो-तीन यात्रियों को लेकर बसें दिल्ली, देहरादून आदि रूटों को रवाना हुईं। उधर, दिल्ली-देहरादून से आने वाली अधिकांश बसें भी लगभग खाली ही आई।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दो दिन में हल्द्वानी डिपो को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि रविवार से यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है, इसलिए इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि काठगोदाम डिपो को भी दो दिन में करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed