फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Including three cases of vandalism at the showroom owner

शोरूम मालिक सहित तीन पर छेड़खानी का केस दर्ज

Sun, 22 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sun, 22 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

 कोतवाली पुलिस ने बरेली रोड स्थित बजाज शोरूम के मालिक और उनके बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी के साथ धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शोरूम के मालिक नौकरी से निकालने की धमकी देकर कर्मचारियों को तरह तरह से प्रताड़ित करते थे। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि नौकरी से निकाले जाने के कारण  लड़कियां निराधार आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन


रामगढ़ की एक युवती धानमिल तल्ली में रहकर बरेली रोड स्थित बजाज शोरूम में काम करती थी। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बजाज शोरूम के मालिक रणवीर नागपाल और उनके पुत्र अंकुर नागपाल 18 अक्तूबर के बाद महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे  नौकरी से निकालने और तेजाब फेंकने तक की धमकी देते थे।
विज्ञापन


इस कार्य में शोरूम का कैशियर पारिख भी सहयोग करता था। कोतवाली पुलिस ने आरोपों के आधार पर पिता पुत्र और कैशियर सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के लिए डिग्री कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई छात्रनेता कोतवाली आए थे। छात्रनेताओं ने कोतवाल आरएस मेहता से मिलकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस मुकदमे की विवेचना पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर महिला उपनिरीक्षक को सौंपी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed