फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incidents of tiger and bear attacks are increasing in the Kumaon region

Uttarakhand News: कुमाऊं मंडल में बढ़ रही, बाघ-भालू के हमलों की घटनाएं

Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

 कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में बाघ व तेंदुओं के साथ-साथ भालू के हमले की घटनाओं में भी लगातार इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Incidents of tiger and bear attacks are increasing in the Kumaon region
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में बाघ व तेंदुओं के साथ-साथ भालू के हमले की घटनाओं में भी लगातार इजाफा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में वन्य जीवों के हमलों की अलग-अलग घटनाओं मेें कई लोगों को असमय मौत का सामना करना पड़ा है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वन्य जीवों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार मुआवजा राशि देने तक ही सीमित है।

विज्ञापन

वन्य जीवों के हमलों की कुछ प्रमुख घटनाएं

बाघ के हमले-

- 10 दिसंबर 2023 को बाघ के हमले में भीमताल ब्लॉक पिनरों के तोक डोब गांव में पुष्पा देवी की मौत।

- वर्ष 2023 में भीमताल के मलुवाताल कसाइल में बाघ के हमले में इंद्रा देवी की मौत।

- वर्ष 2023 में भीमताल के अलचौना ताड़ा तोक में बाघ के हमले में निकिता शर्मा की मौत।

- वर्ष 2024 में नौकुचियाताल के शिलौटी में बाघ के हमले में लीला देवी की मौत।

- वर्ष 2025 में बेतालघाट के ओखलढूंगा में बाघ के हमले में शांति देवी की मौत।

- 27 दिसंबर 2025 को धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धूरा में हेमा देवी की मौत।

- 30 दिसंबर को ओखलकांडा के ग्राम पंचायत चमोली में वन्य जीव के हमले में रेखा देवी की मौत।

- 02 जनवरी 2026 रामनगर में बाघ के हमले में महिला की मौत।

भालू के हमले-

- 07 दिसंबर 2025- पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र के चौसाला गांव में बाजार से घर लौटते समय भालू ने महिलाओं का पीछा किया। महिलाओं ने किसी तरह जान बचाई।

विज्ञापन

- 29 दिसंबर 2025 धारचूला के पांगला में भालुओं के आतंक के बाद लोगों में दहशत की स्थिति।

- 10 दिसंबर 2025 -पिथौरागढ़ के झूलाघाट के समीप दार्चुला स्थित दुहूं गांव में सुरेंद्र सिंह कुंवर भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

- दिसंबर 2025 में चंपावत जिले में चमोली के पोखरी ब्लॉक में स्कूल जाते समय भालू के हमले में एक छात्र घायल।

- दिसंबर 2025 में अल्मोड़ा के चौखुटिया में भालू के हमले में दो महिलाएं गीता देवी और चंपा देवी गंभीर रूप से घायल।

- जुलाई 2025 में शामा-मुनस्यारी मार्ग पर साइकिल से डाक बांटने जा रहे पोस्टमास्टर की भालू के हमले में मौत।

- 18 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के जमनिया और चौकुड़ी के जंगल में घास काटने गई चंपा देवी और गीता देवी भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल।

राज्य में इस वर्ष वन्य जीवों के हमलों में 32 लोगों की मौत

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में दिसंबर के अंत तक राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई और 236 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2024 में वन्य जीवों के हमलों में 596 और वर्ष 2023 में 391 हमले हुए थे। इनमें तेंदुआ, बाघ और हाथियों के हमलों की घटनाएं शामिल हैं। वन्य जीवों के हमले की घटनाएं जंगल तक ही समिति नहीं रही बल्कि आबादी क्षेत्रों तक हुई हैं। नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि जिलों में मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ा है। अधिकांश हमलों में बच्चे और महिलाएं वन्य जीवों का आसान शिकार बन रहे हैं।

विभागीय स्तर पर मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह समय टाइगर का ब्रिडिंग सीजन है। इस दौरान वह आक्रामक होते हैं। फिर भी विभाग प्रभावितों को आर्थिक मदद और मुआवजा दे रहा है। रामनगर की घटना में टाइगर को ट्रेंकुलाइज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, तभी मानव-वन्य जीव संघर्ष रुकेंगे।- रंजन कुमार मिश्रा, पीसीसीएफ (हाफ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed