फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inauguration of 'Kritika' hostel and 'Akash Ganga' viewing gallery at Aries

Nainital News: एरीज में ‘कृतिका’ छात्रावास और ‘आकाश गंगा’ दर्शक दीर्घा का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 'Kritika' hostel and 'Akash Ganga' viewing gallery at Aries
एरीज में नए छात्रावास और विज्ञान केंद्र का किया गया उद्घाटन।
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के मनोरा परिसर में इसरो के पूर्व अध्यक्ष, अंतरिक्ष आयोग के सदस्य और एरीज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने नए छात्रावास और विज्ञान केंद्र की नवनिर्मित दर्शक दीर्घा का लोकार्पण किया। शोध छात्रों के लिए बने इस छात्रावास का नामकरण ‘कृतिका’ नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। वहीं ‘आकाश गंगा’ दर्शक दीर्घा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा ने किरण कुमार को आकाश गंगा के आकार से प्रेरित इस दर्शक दीर्घा के बारे में बताया। आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम के कुलपति एवं एरीज के पूर्व निदेशक प्रो. दीपांकर बनर्जी व एरीज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य प्रो. जयराम चेंगलूर (निदेशक, टीआईएफआर, मुंबई) और प्रो. दुर्गेश पंत (महानिदेशक, यूकॉस्ट, देहरादून) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पब्लिक आउटरीच के अध्यक्ष मोहित जोशी ने बताया कि दर्शक दीर्घा में आम लोगों और छात्रों को एरीज की गतिविधियों, खगोल विज्ञान व वायुमंडलीय विज्ञान की जानकारी देने के लिए पोस्टर, वैज्ञानिक उपकरण, मॉडल, वैज्ञानिक खिलौने रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एरीज में ब्रह्मांड दर्शन के लिए पहले से ही तारामंडल, वीडियो शो और टेलीस्कोप उपलब्ध है। इसके लिए एरीज की वेबसाइट www.aries.res.in पर आवेदन कर सकते हैं और प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव से संपर्क किया जा सकता है। यहां डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. जीवन पांडे, डॉ. इंद्रनील, डॉ. सौरभ, डॉ. उमेश, डॉ. नीलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed