फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the RIMC entrance examination Selected Tejas Bhatt of Haldwani

आरआइएमसी की प्रवेश परीक्षा में चुना गया हल्द्वानी का तेजस भट्ट

Mon, 08 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 08 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
In the RIMC entrance examination Selected Tejas Bhatt of Haldwani
tejas bhatt - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून की प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड से एकमात्र हल्द्वानी के तेजस भट्ट का चयन हुआ है। इस परीक्षा में देश में चौथी रैंक हासिल कर तेजस ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिसंबर में हुई लिखित परीक्षा और अप्रैल में हुए साक्षात्कार में उत्तराखंड के 350 बच्चे शामिल हुए थे। तेजस बीरशिवा स्कूल में आठवीं का छात्र है।

विज्ञापन


बता दें कि आरआइएमसी हर छह महीने में देशभर में राज्यवार प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। इसमें 11 से 13 साल तक के बच्चे आवेदन करते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद उत्तर प्रदेश से तीन और अन्य राज्यों में से सिर्फ  एक-एक छात्र का चयन किया गया है।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थी को देश के एकमात्र राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में आठवीं कक्षा में प्रवेश देकर एनडीए की तैयारी कराई जाती है। मूल रूप से चंपावत जिले के भिंगराड़ा गांव निवासी तेजस का परिवार यहां सैनिक कॉलोनी भोटिया पड़ाव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता कृष्ण चंद्र भट्ट चंपावत में राजकीय शिक्षक और मां भावना भट्ट गृहिणी हैं। तेजस दो साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आरआइएमसी की ओर से 06 मई को घोषित रिजल्ट में उसका चयन जुलाई 2017 से होने वाले सत्र के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। तेजस ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों मानस मालरा, मीतू आर्या को दिया है।


सिक्किम के लक्ष्य की देश में पहली रैंक

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून की प्रवेश परीक्षा में सिक्किम के लक्ष्य शौर्य अग्रवाल ने 332 अंकों के साथ देश में पहली रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा हरियाणा कोटे से मोहाली निवासी निखिल ने 314.25 अंकों के साथ दूसरी, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी मानस जमवाल ने 313.5 अंकों के साथ तीसरी और हल्द्वानी के तेजस भट्ट ने 310 अंकों के साथ चौथी रैंक हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed