{"_id":"57781da64f1c1bd24979b96f","slug":"in-the-case-of-post-charge-line-smash-teacher-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से लूट मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से लूट मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने टैक्सी स्टैंड के सामने शिक्षिका से हुई लूट के मामले में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी अन्य दरोगा की तैनाती नहीं की गई है। घटना के तीन दिन बीतने के बावजूद पुुलिस लुटेरों को पकड़ने में असफल रही है।
तल्ली बमौरी की प्रगति विहार निवासी शिक्षिका चंद्रकला नयाल अपने किराएदार शिक्षक गोविंद बल्लभ के साथ 30 जून को एचडीएफसी बैंक पैसा निकालने के लिए गई थी। पैसा निकालने के बाद शिक्षिका किराएदार की स्कूटी से स्टेट बैंक जा रही थी। भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के सामने पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के कंधे से पर्स झटक लिया और भाग निकले। पर्स में ढाई लाख रुपये, चेक बुक और मोबाइल था।
जांच से पता चला कि लुटेरे वर्कशाप लाइन मार्ग से भागे थे। तिकोनिया के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश दिखाई दिए थे। इस मामले में पुलिस ने बैंक के अलावा कई अन्य संस्थानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये। जांच से पता चला कि लुटेरों के दो साथियों ने शिक्षिका का बैंक से पीछा किया था। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि समीक्षा के दौरान लूट सहित कई अन्य मामलों में लापरवाही पाए जाने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण को लाइन हाजिर किया गया है। चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन से एसपी सिटी कार्यालय में संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के स्थान पर उपनिरीक्षक संजय जोशी काम देख रहे हैं। घटना के बाबत भुक्तभोगी शिक्षिका चंद्रकला नयाल ने शनिवार को कोतवाल आर एस मेहता से मुलाकात की। पुलिस ने शिक्षिका को पुराने लुटेरों की फोटो को दिखाया लेकिन वह पहचान नहीं सकी।