फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the case of post-charge line Smash teacher Spot

शिक्षिका से लूट मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 03 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 03 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने टैक्सी स्टैंड के सामने शिक्षिका से हुई लूट के मामले में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी अन्य दरोगा की तैनाती नहीं की गई है। घटना के तीन दिन बीतने के बावजूद पुुलिस लुटेरों को पकड़ने में असफल रही है। 
विज्ञापन


तल्ली बमौरी की प्रगति विहार निवासी शिक्षिका चंद्रकला नयाल अपने किराएदार शिक्षक गोविंद बल्लभ के साथ 30 जून को एचडीएफसी बैंक पैसा निकालने के लिए गई थी।  पैसा निकालने के बाद शिक्षिका किराएदार की स्कूटी से स्टेट बैंक जा रही थी। भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के सामने पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के कंधे से पर्स झटक लिया और भाग निकले। पर्स में ढाई लाख रुपये, चेक बुक और मोबाइल था।
विज्ञापन


जांच से पता चला कि लुटेरे वर्कशाप लाइन मार्ग से भागे थे। तिकोनिया के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश दिखाई दिए थे। इस मामले में पुलिस ने बैंक के अलावा कई अन्य संस्थानों के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये। जांच से पता चला कि लुटेरों के दो साथियों ने शिक्षिका का बैंक से पीछा किया था। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि समीक्षा के दौरान लूट सहित कई अन्य मामलों में लापरवाही पाए जाने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण को लाइन हाजिर किया गया है। चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन से एसपी सिटी कार्यालय में संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के स्थान पर उपनिरीक्षक संजय जोशी काम देख रहे हैं। घटना के बाबत भुक्तभोगी शिक्षिका चंद्रकला नयाल ने शनिवार को कोतवाल आर एस मेहता से मुलाकात की। पुलिस ने शिक्षिका को पुराने लुटेरों की फोटो को दिखाया लेकिन वह पहचान नहीं सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed