फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In one rain, the roads of the corporation were not walkable

एक बारिश में निगम की सड़कें चलने लायक नहीं बची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In one rain, the roads of the corporation were not walkable
हाईडिन कालोनी काठगोदाम के पीछे दीवार टूटने और मलबा जमा होने से घरों में पानी घुसने का बना है खतरा?
हल्द्वानी। बारिश के चलते नगर निगम की पहले से जर्जर सड़कें और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश से कई सड़कों पर दो फीट तक गड्ढे बन गए हैं। इस बारिश से निगम की करीब 80 किमी सड़क खराब हो गई। उधर तिकोनिया से लेकर केमू स्टेशन तक जाने वाली सड़क चलने लायक भी नहीं बची है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में नगर निगम क्षेत्र की सड़कें पहले से ही खराब थीं। इसके बाद गैस पाइपलाइन, पेयजल, सीवर लाइन आदि बिछाने के नाम पर सड़कें खोद दी गईं जिन्हें सही नहीं किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को निगम क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने इन सड़कों को चलने लायक भी नहीं छोड़ा है। कई सड़कों पर आधे से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। खराब सड़कों में मुख्य रूप से तिकोनिया से केमू स्टेशन, एमबी इंटर कॉलेज से तिकोनिया तक आने वाले बाईपास, नवाबी रोड समेत कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बजट मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
लोनिवि की कई नई सड़कें पहली बारिश भी नहीं झेल पाई
हल्द्वानी। बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग की सड़कें भी कई जगह से उखड़ गईं। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड में कई जगह गड्ढे बन गए। उधर एक वर्ष पूर्व बनी मंडी से तीनपानी तक की सड़क भी कई जगह उखड़ गईं। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में लोनिवि की ओर से बनाए गए कॉलोनी के लिंक मार्ग भी कई जगह से उखड़ गए। (माई सिटी रिपोर्टर)

फोरलेन हाईवे भी चलने लायक नहीं
हल्द्वानी। तीनपानी से लेकर रुद्रपुर तक बन रहा फोरलेन हाईवे अधूरा पड़ा है जिस कंपनी को एनएचएआई ने काम दिया था, उसने काम रोक दिया है। बारिश के कारण जगह-जगह खोदी गई सड़क में गड्ढे बन गए हैं। तीनपानी से लेकर लालकुआं तक सड़क चलने लायक भी नहीं बची है। लोगों ने एनएचएआई से जल्द हाईवे के गड्ढे भरने की मांग की है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed