{"_id":"640a180d4b609c0d14070767","slug":"in-minus-four-degrees-the-army-used-the-colors-of-holi-haldwani-news-c-8-1-76577-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: माइनस चार डिग्री में सेना ने उड़ाए होली के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: माइनस चार डिग्री में सेना ने उड़ाए होली के रंग
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। 13925 फुट पर स्थित नाभीढांग चौकी पर स्थित चीन और नेपाल सीमा पर तैनात आईटीबीपी और एसएसबी जवानों ने माइनस चार डिग्री तापमान में धूमधाम से होली खेली।
व्यास घाटी के चीन सीमा की अंतिम चौकी नाभीढांग सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर जीडी बीरबल सिंह और जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी गुंजी पोस्ट के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने जवानों और स्थानीय लोगों के साथ होली के मंगल गीत गाए। गुंजी में ही 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट ने इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप रावत और जवानों मिठाई बांटकर होली मनाई। दारमा घाटी के चीन सीमा के ढाकर चौकी (11हजार फुट) में 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के पोस्ट कमांडर डीसी जीडी राजकुमार बोहरा की अगुवाई में जवानों ने होली मनाई।
निचली घाटी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल के नेतृत्व में जौलजीबी दांतू में महिला और पुरुषों ने होली के मंगल गीतों के साथ होली मनाई। रं समाज, अनवाल और नेपाल दार्चुला के शौका समाज के लोगों ने समूह में घर-घर जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।