फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In many areas of the city there was an outcry over drinking water

शहर के कई इलाकों में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
In many areas of the city there was an outcry over drinking water
हल्द्वानी। शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट गहराया है। नवाबी रोड, दमुवाढूंगा, कटघरिया, साफी फार्म, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी आदि इलाकों में हजारों की आबादी पेयजल के लिए भटक रही है। जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बार फरियाद करने के बावजूद पेयजल संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

साफी फार्म में ट्यूबवेल की मोटर फुकने से एक हफ्ते से पेयजल संकट बरकरार है। कमलुवागांजा में सिंचाई विभाग की ट्यूबवेल खराब होने से कई इलाकों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। नवाबी रोड, जगदंबा नगर और त्रिलोकनगर फेज 2 में लीकेज की समस्या के चलते लोगों को पर्याप्त पानी मुहैय्या नहीं हो पा रहा है। दमुवाढूंगा और कटघरिया में लो प्रेशर की समस्या के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कुछ इलाकों में जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पानी मुहैय्या कराने में जुटा है। मगर ये पानी लोगों की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रहा है। पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के प्राइवेट टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
मई के महीने से शिव कृपा परिसर कटघरिया में पानी की किल्लत बनी हुई है। एक इंच की पाइपलाइन से 20 परिवारों को पानी दिया गया है। मगर लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। - सुधा कांडपाल, शिव कृपा परिसर, कटघरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। 700 रुपये में प्राइवेट टैंकर खरीदकर पानी की जरूरतों को पूरा करना पड़ता है। कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई राहत नहीं मिली। - इंद्रा मेहता, दमुवाढूंगा

जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है वहां टैंकरों के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। साफी फार्म में ट्यूबवेल की मोटर फुकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। सोमवार शाम तक ट्यूबवेल को चालू कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed