फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In lieu of leave given during monsoon, studies should be conducted in December

Nainital News: मानसून के दौरान दिए अवकाश के बदले दिसंबर में हो पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
In lieu of leave given during monsoon, studies should be conducted in December
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंगलवार को नगर के निजी विद्यालय प्रबंधन प्रतिनिधियों और अभिभावकों के साथ बैठक की। इस दौरान अभिभावकों ने मानसून अवधि में विद्यालयों के अवकाश की प्रतिपूर्ति, नशामुक्ति, पर्यटन सीजन में स्कूलों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आदि के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि विद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री से बच्चे भी नशे के दलदल में फंस रहे हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए नियमित काउंसलिंग की आवश्यकता है। अभिभावकों की ओर से सुझाव दिया गया कि मानसून अवधि में होने वाले आपातकालीन अवकाश से प्रभावित हुए पठन-पाठन की प्रतिपूर्ति के रूप में दिसंबर में शिक्षण दिवसों में वृद्धि कर कोर्स पूरा किया जाना चाहिए। निजी कॉलेज प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रखा कि पीक पर्यटन सीजन के दौरान वार्षिकोत्सव की तिथि को शिफ्ट कराने पर विचार किया जाए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा समेत निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच होगी

बैठक में डीएम वंदना ने कहा कि जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन पार्किंग निजी परिसर में करें। डीएम ने वन-वे मार्गों पर पुलिस की अतिरिक्त टीम लगाने की बात कही। तय हुआ कि सभी के सहयोग से पौधरोपण, सफाई अभियान, जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed