{"_id":"637e66f00e896b4d9f6a6f64","slug":"in-haldwani-a-multipurpose-building-will-be-built-at-a-cost-of-350-crores-in-place-of-tehsil-roadways-haldwani-news-hld483003763","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी में तहसील, रोडवेज की जगह पर 350 करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी में तहसील, रोडवेज की जगह पर 350 करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय भवन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एडीबी की ओर से मिले 2200 करोड़ रुपयों में से नगर निगम 350 करोड़ की लागत से हल्द्वानी में बहुउद्देशीय भवन बनाएगा। इसमें 450 वाहनों की पार्किंग, सरकारी कार्यालय, बस अड्डा, लाइब्रेरी आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए लगभग डीपीआर तैयार हो गई है जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
जिला प्रशासन, नगर निगम, टाटा कंसल्टेंसी मिलकर इस योजना को अंतिम रूप दे रही है। बहुउद्देशीय भवन का डिजायन तैयार है। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि हल्द्वानी में एक लैंड मार्क बनाने की योजना है जिससे पूरे शहर को पहचान मिल सके। साथ ही एक छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालयों को लाने की योजना है।
रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक बनेगा हवाई पुल
हल्द्वानी। बहुउद्देशीय भवन में बनने वाले बस अड्डे से यात्रियों को आने-जाने का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी के तहत हल्द्वानी बस अड्डे से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए 300 मीटर का हवाई पुल (स्काई वॉक) बनाया जाएगा। यह पुल पूरा कवर्ड होगा। पुल में चढ़ने के लिए स्केलेटर, लिफ्ट और रैंप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
भूकंप रोधी होगी बिल्डिंग
हल्द्वानी। टाटा कंसल्टेंसी के अर्बन डिजायनर दीपांकर दत्ता ने बताया कि हल्द्वानी भूकंप के हिसाब से चौथी श्रेणी में आता है। कहा कि इसे देखते हुए आठ मंजिला भवन की डिजायन किया जा रहा है।
ये बनेगा बहुउद्देशीय भवन में -
- आठ मंजिला बनेगा, तीन-तीन मीटर के जमीन के अंदर दो बेसमेंट बनेंगे।
- 450 कारों की होगी पार्किंग, 10 कारों की होगी वीआईपी पार्किंग।
- तहसील, रजिस्टार कार्यालय, एसडीएम कोर्ट सहित किराए में चल रहे सभी सरकारी कार्यालय यहीं होंगे।
- लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए रूप, प्रेस क्लब होगा।
- 500 व्यक्तियों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम होगा।
- दो कांफ्रेंस हॉल होंगे। इसकी क्षमता 100 और 200 व्यक्तियों के बैठने की होगी।
- बस टर्मिनल बनेगा। एक घंटे में 18 बस यहां पर रुक सकेंगी।
- बस अड्डे में यात्रियों के रुकने के लिए 250-250 के वेटिंग रूम बनेंगे।
- वीआईपी वेटिंग रूम बनेगा। डोमेट्री भी बनाई जाएगी।
- चार फ्लोर कॉमर्शियल के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसे किराए पर देकर यहां से आने वाले पैसे से बहुउद्देशीय भवन के खर्चे उठाए जाएंगे।