फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In football beat Ambala Delhi

फुटबाल में अंबाला ने दिल्ली को हराया

Thu, 27 Aug 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 27 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

अंबाला ने दिल्ली और कोटद्वार ने रामनगर को हराकर बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


इससे पूर्व बंदोबस्ती तल्ली बमौरी के उप ग्राम प्रधान नेत्र बल्लभ जोशी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

बुधवार को बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल चैंपियनशिप का पहला प्री क्वाटर फाइनल अंबाला और दिल्ली के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से बेहतर खेल दिखाया।

 अंबाला ने दिल्ली को 1-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का दूसरा प्री क्वाटर फाइनल यशदनी क्लब कोटद्वार और मिलन स्पोर्ट्स क्लब रामनगर के बीच खेला गया। इसमें  कोटद्वार की टीम ने शुरुआत से एक के बाद एक गोल कर रामनगर के ऊपर दबाव बना लिया था।

विज्ञापन


 मैच के अंत में कोटद्वार ने रामनगर पर 5-0 से अजेय बढ़त बना ली। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद व मुनस्यारी और जाह्नवी क्लब रामनगर और डोईवाला क्लब देहरादून के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रेनू जोशी, वीरू कालाकोटी, आनंद देव, गिरीश पांडे, सौरभ पांगती, सौरभ जोशी, भुवन जोशी, युगल मिश्रा, विकास, राहुल, दीपक, नरेश, कृष्णा, अमित, आशीष तिवारी, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed