फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In case of heart attack, immediate treatment within the first hour can save lives.

Nainital News: हृदयाघात की स्थिति में पहले घंटे में त्वरित उपचार देकर बचाई जा सकती है जान

Thu, 12 Feb 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 12 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
In case of heart attack, immediate treatment within the first hour can save lives.
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के स्किल सेंटर में मेडिसिन विभाग, जेपीएनएटीसी और एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हल्द्वानी के चिकित्सकों को मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में बेसिक लाइफ सपोर्ट और ट्रॉमा मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षुओं को समझाया गया कि हृदयाघात की स्थिति में पहला एक घंटा गोल्डन ऑवर माना जाता है। इसी समयावधि में त्वरित और सही उपचार देकर मरीज का जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के शुभारंभ मौके पर एम्स नई दिल्ली के डॉ. बीएल मनीष कुमार ने कहा कि बेसिक लाइफ सपोर्ट आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है जो उस स्थिति में दी जाती है जब किसी व्यक्ति की सांस या हृदय की धड़कन बंद हो जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य मस्तिष्क एवं शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखना है। जब तक कि उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध न हो जाए। सीपीआर के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि सीपीआर एक प्रकार की प्राथमिक चिकित्सा है। यदि कोई व्यक्ति सांस लेने में असमर्थ हो जाए, सांस बंद हो जाए या बेहोश हो जाए, सीपीआर के माध्यम से उसकी जान बचाई जा सकती है। यह भी बताया कि क्रिटिकल केयर की समुचित जानकारी के अभाव में गंभीर मरीजों को बचाना अत्यंत कठिन हो जाता है। प्रशिक्षण में नर्सिंग ऑफिसर संगीता अफारिया, गीता सिन्हा, सीनियर कोऑर्डिनेटर जगदीश चंद्र, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एससी जोशी, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रितु रखोलिया, डॉ. दीपा देउपा, डॉ. जहांआरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed