फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Improved first bills, will then deposit

पहले बिलों में सुधार करो, तब करेंगे जमा

Mon, 05 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 05 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के दर्जन भर से अधिक गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा कि जब तक बिजली के बिलों में सुधार नहीं होता, वे बिल जमा नहीं करेंगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को भी जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


कुकना के प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि ओखलकांडा के कुकना, धैना, कैड़ागांव, सुनकोट, कचलाकोट, ढोलीगांव, पजैना, कांदा, दिगोली, सिमलकन्या, कुलौन में विद्युत विभाग ठेकेदार के माध्यम से बिलों का वितरण करते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पहले तो बिल उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचते ही नहीं हैं। यदि उपभोक्ताओं को बिल मिलते भी हैं तो उनमें कई खामियां होती हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त गांवों के उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि जब तक विभाग बिजली के गलत बिलों में सुधार नहीं करता है तब तक वह बिल नहीं लेंगे। इधर उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद का कहना है कि शीघ्र ही विद्युत बिलों में हुई गड़बड़ियों में सुधार करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed