{"_id":"f3078571c176f0ed4b5ceb08cfd6c4ea","slug":"imposed-a-fine-of-17-thousand-500-on-receipt-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन मिलने पर 17 हजार 500 का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन मिलने पर 17 हजार 500 का जुर्माना ठोका
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम आशीष चौहान ने गुरुवार को तल्लीताल क्षेत्र की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद पालीथिन की थैलियों में सामान बेच रहे चार दुकानदारों पर 17 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर बाद हल्द्वानी से भीमताल की ओर आ रहे संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान की गाड़ी भीमताल-भवाली रोड में खराब हो गई। बाद में किसी अन्य वाहन से चौहान और राजस्व कर्मी तल्लीताल पहुंचे। तल्लीताल पहुंचते ही चौहान ने राजस्व कर्मियों को साथ लेकर दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रकाश चंद्र भट्ट की दुकान से 5, बीडी भट्ट, जेसी जोशी और दीप चंद्र भट्ट की दुकानों से 10-10 पालीथिन बरामद हुई। प्रकाश चंद्र पर ढाई हजार और अन्य तीनों दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। छापेमारी के दौरान पट्टी पटवारी बीसी भंडारी एवं आनंद प्रकाश आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन