{"_id":"57d45aa34f1c1b255631b836","slug":"immersion-in-travel-by-camel-and-horse-planted-jive-to-the-beats","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन यात्रा में ऊंट और घोड़ी ने भी लगाए ठुमके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन यात्रा में ऊंट और घोड़ी ने भी लगाए ठुमके
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा में ऊंट और घोड़ी ने भी लगाए ठुमके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव युवक संघ की गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में ऊंट और घोड़ी का डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विसर्जन यात्रा में शिव- पार्वती और हनुमान सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । नैनीताल रोड पर झांकियों का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
नवयुवक संघ के पदाधिकारी प्रदीप सब्बरवाल, राजेश पुरी के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकली। इसमें दिल्ली की बैंड पार्टी, राजस्थान से मंगाए गए ऊंट और घोड़ी के साथ झांकियां सजाई गई थी।
विज्ञापन
बरेली रोड पर डीजे की धुन पर ऊंट और घोड़ी ने डांस दिखाया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ऊंट और घोड़ी अपना अगला पैर उठाकर डांस कर रहे थे। दोनों जानवरों के पैर में घुंघरू बंधे थे।
विज्ञापन
इनका डांस लोगों को खूब पसंद आया। नैनीताल रोड पर कई समाजसेवियों ने झांकियों का स्वागत किया। झांकियों के साथ हिजड़े भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। संघ के अन्य पदाधिकारी सोनू पुरी, संजय भाटिया, सोनी शर्मा, तरुण तेजवानी, तारा ठाकुर, पवन अरोरा आदि लोगों को प्रसाद बांट रहे थे।
रानीबाग में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रानीबाग में काठगोदाम सहित अन्य स्थानों से काफी संख्या में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंची थी। इस बीच पुलिस को यातायात को नियंत्रित करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।