फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illuminated houses with Rs 8 crore, now not paying electricity bills

Nainital News: आठ करोड़ से रोशन किए घर, अब नहीं चुका रहे बिजली बिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Illuminated houses with Rs 8 crore, now not paying electricity bills
नैनीताल। ऊर्जा निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के समाप्ति माह को देखते हुए नैनीताल, भीमताल और भवाली डिविजन में बकाया वसूली अभियान शुरू किया है। घरेलू उपभोक्ताओं और राजकीय कार्यालयों पर कुल 9 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं से 7.91 करोड़ और राजकीय कार्यालयों से 1.23 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। बड़े बकायेदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। लंबित देयकों का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, नैनीताल डिविजन के 6280 उपभोक्ताओं पर 2.61 करोड़ रुपये, भवाली के 6613 उपभोक्ताओं पर 1.41 करोड़ रुपये और भीमताल के 18115 उपभोक्ताओं पर 3.89 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अतिरिक्त, 645 राजकीय विभागों से भी 1.23 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। ईई सहगल का कहना है कि बकायेदार नियत तिथि से पूर्व भुगतान कर कनेक्शन कटवाने से बच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन




ये हैं बड़े राजकीय बकायेदार
शिक्षा विभाग-42.36 लाख रुपये

पीडब्लूडी-27.01 लाख रुपये

बीएसएनएल-7.09 लाख रुपये

जिला प्रशासन-4.23 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed