फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   illicit liquor were hidden in a room built in the forest in haldwani

Haldwani: जंगल में डकैत नहीं, अब शराब तस्करों का कब्जा; यहां बने कमरे में छिपाई गई थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 12:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Apr 2024 12:06 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार के पास जंगल के अंदर बने एक कमरे से पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
illicit liquor were hidden in a room built in the forest in haldwani
शराब - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास जंगल के अंदर बने एक कमरे से काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू के पास एक व्यक्ति जंगल में बने कमरे से अवैध शराब बेच रहा है। शिकायत पर एसआई मनोज और फिरोज को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। कहा कि यहां पूर्व में निर्माण कार्य के दौरान एक कंपनी ने जंगल में कमरा बनाया था। इस कमरे से शराब बेची जा रही थी। छापे में पुलिस को 20 पेटी अंग्रेजी और 32 पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। कहा कि आरोपी मनीष कुमार निवासी रामलाल कॉलोनी गौलापार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रामनगर का सरकारी अस्पताल पीपीपी मोड़ से हटा, चार साल बाद अब हॉस्पिटल को सरकार चलाएगी; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने टैगोर कॉलोनी पॉलीशीट काठगोदाम निवासी गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने संजय कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में कुल 10 पेटियों में 480 पौवे देसी शराब के बरामद किए। थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में टीम ने अलचौना बैंड भीमताल से प्रकाश चंद्र निवासी बड़ैत कपकोट के कब्जे से 144 पौवे देसी शराब बरामद किए। वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्ला तिराहा कच्चे मार्ग से कुलदीप सिंह वासी पसेनी नानकमत्ता को 35 लीटर, सीतापुर गुरुद्वारा रोड तिराहा गौलापार से जगदीश सिंह निवासी किच्छा को 50 लीटर और एनके कांटे के पास से झिंदर सिंह निवासी पसेनी नानकमत्ता को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनसे मिली बाइक पुलिस ने सीज कर दी है।

वन विभाग की गश्त सवालों के घेरे में
गौलापार में जहां से शराब पकड़ी गई, यह क्षेत्र वन भूमि है। जंगल के अंदर एक कमरा बना हुआ है। बाकायदा यहां शराब वाहन से लाई गई। इसके बाद यहां से शराब बेची जा रही थी। उधर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे वन विभाग की गश्त सवालों के घेरे में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed