{"_id":"69cad5d8edb04b60900d5649","slug":"illegal-parking-on-nainitals-thandi-road-sparks-outrage-nainital-news-c-238-1-shld1020-124241-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल की ठंडी सड़क पर अवैध पार्किंग से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल की ठंडी सड़क पर अवैध पार्किंग से रोष
Tue, 31 Mar 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर की ठंडी सड़क पर अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ गई है जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। टैक्सी चालक वाहन खड़े कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह मार्ग पैदल चलने और नैनीझील की सुंदरता का आनंद लेने के लिए जाना जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे आवाजाही बाधित हो रही है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि जल्द ही अवैध वाहनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन