फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IGNOU will also provide training to foreign students in haldwani

Haldwani: विदेशी छात्रों को भी प्रशिक्षण देगा इग्नू, अफगानिस्तान के 403 विद्यार्थियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Thu, 14 Dec 2023 09:40 AM IST
हीरा मेहरा मयंक जोशी, संवाद
मयंक जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Dec 2023 09:40 AM IST
सार

अफगानिस्तान और 22 अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों को इग्नू ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देगा। भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के तहत अफगानिस्तान से एमओयू हुआ है। 

विज्ञापन
IGNOU will also provide training to foreign students in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान और 22 अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण देगा। भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के तहत अफगानिस्तान से एमओयू हुआ है। वहीं ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती परियोजना के तहत 22 अफ्रीकी देशों के साथ करार हुआ है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के 403 विद्यार्थियों को 14 प्रोग्राम की ट्रेनिंग देने का जिम्मा इग्नू के रीजनल सेंटर देहरादून को मिला है। इसकी कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। वहीं, ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती योजना के तहत नाइजीरिया, केन्या, यूगांडा समेत 22 अफ्रीकी देशों के 2600 पंजीकृत विद्यार्थियों को 43 प्रोग्राम में इग्नू कविभिन्न केंद्रों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की विशेषज्ञता साझा करेंगे
ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती परियोजना का मकसद छात्र और संकाय की गतिशीलता की सुविधा, शिक्षण और सीखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को शामिल करना, बाजार की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम विकास, ई-लर्निंग प्लेटफार्मों में विशेषज्ञता साझा करना, संयुक्त अनुसंधान और विकास पहल, नीति ढांचे के निर्माण में सहायता, नए कार्यक्रम का विकास और शैक्षिक संसाधनों को साझा करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसीआर के तहत अफगानिस्तान के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी है। अफगानिस्तान के 403 विद्यार्थियों को इग्नू रीजनल सेंटर देहरादून की ओर से 14 प्रोग्राम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा ई-विद्या भारती प्रोजेक्ट के तहत 22 अफ्रीकी देशों के 2600 विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न सेंटर की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। देहरादून रीजनल सेंटर के पास 136 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का जिम्मा है। 

- डॉ. जगदंबा प्रसाद, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून।

22 अफ्रीकी देशों के छात्र भी लेंगे प्रशिक्षण
ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत अफ्रीकी देश-बेनिन, कोमोरोस, कोटे डी आइवर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जिबूटी, इरिट्रिया, नाइजीरिया संघीय गणराज्य, सोमालिया संघीय गणराज्य, घाना, मेडागास्कर, मलावी, माली, मॉरीशस, मोजाम्बिक, गिनी गणराज्य, सेशेल्स गणराज्य, सूडान गणराज्य, सेरा लिओन, दक्षिण सूडान, गाम्बिया, युगांडा और जाम्बिया भागीदारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed