फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you have to go to court, court or jail, you will go, but the students' union will conduct elections.

कोर्ट, कचहरी या जेल जाना पड़े तो जाएंगे, लेकिन छात्रसंघ चुनाव करवाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
If you have to go to court, court or jail, you will go, but the students' union will conduct elections.
नैनीताल में पत्रकार वार्ता करते पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने कहा है कि कोर्ट, कचहरी या जेल जाना पड़े तो जाएंगे लेकिन छात्रसंघ चुनाव करवा कर ही रहेंगे। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए की मांग उठाई है। सभी विश्वविद्यालय शासन को छात्रसंघ चुनाव को लेकर पत्र भेज चुके हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनतंत्र सुचारु रूप से चले और उत्तराखंड को शिक्षित और बेहतर नेता मिलें इसके लिए सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने होंगे। कहा राज्य सरकार छात्रसंघ चुनावों से भाग रही है।
विज्ञापन

अगर राज्य सरकार समय पर छात्रसंघ चुनाव के लिए गाइड लाइन जारी नहीं करती है तो प्रदेश भर के छात्रनेता एकजुट होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, दिग्विजय बिष्ट, करन दनाई, नितिन देवल, हिमांशु पांडे, अनुपम कबडवाल, मोहित पंत, सुरेंद्र मेहरा, अंकित चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed