फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you are coming for a business meet then you will not have to do any quarantine

बिजनेस मीट के लिए आ रहे हैं तो नहीं होना होगा क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
If you are coming for a business meet then you will not have to do any quarantine
हल्द्वानी कैंप कायालर्य में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेते डीएम सविन बंसल। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल जा सकेंगे। उपस्थिति के लिए स्कूल छात्रों पर दबाव नहीं बनाएंगे। 21 सितंबर से ओपन एयर थियेटरों को खोला जा सकेगा। अगर आप बिजनेस मीट या व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में जिले में आ रहे है तो लोड या अनलोड वाले शहर से आने के बाद भी आपको क्वारंटीन नहीं होना होगा। बिजनेस मीट या व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में दी गई जानकारी का प्रशासन भौतिक सत्यापन कराएगा और जानकारी गलत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अनलॉक 4 की व्यवस्थाओं को जिले में लागू कर दिया गया है। डीएम सविन बंसल के अनुसार सभी स्कूल, कॉलेज शिक्षण एवं कोचिंग सस्थाएं 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 21 सितंबर से सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, शादी-विवाह एवं अंतिम संस्कार, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों की अनुमति होगी, लेकिन इसमें केवल 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए संबंधित मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों के लिए
हल्द्वानी। उत्तराखंड आने के इच्छुक लोगों को सरकार ने दो शर्तों के साथ छूट दी है। पहली शर्त के अनुसार आईसीएमआर की मान्यता प्राप्त लैब की निगेटिव जांच रिपोर्ट होनी चाहिए। आईसीएमआर मान्य लैब के प्रमाण पत्र की जगह ट्रूनेट टेस्ट की रिपोर्ट भी पर्याप्त होगी। दूसरा व्यक्ति का स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण और जांच रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज ही राज्य में प्रवेश के वक्त बॉर्डर पर चेक किए जाएंगे। कोविड के अनलोड वाले शहर से जो लोग आ रहे हैं उनको संस्थागत क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है मगर रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। लोड वाले शहर से बिना व्यापारिक गतिविधि के जो भी जिले में आएगा उसको सात दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा और सैंपल जांच को भेजा जाएगा। लोड वाले शहर से आने वालों को तभी छूट मिलेगी जब उनके पास आईसीएमआर की अधिकृत लैब की आरटीपीसीआर की 72 घंटे की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर लक्षण दिखने पर देनी होगी कंट्रोल रूम को सूचना
हल्द्वानी। डीएम सविन बंसल ने सभी आईआरटी टीमों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा कि होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के साथ ही आईआरटी टीमें अब रात में भी चिकित्सा टीम तैनात रखेंगी। कोविड रोगी को अगर गंभीर लक्षण लगते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। रोगी एवं रोगी की देखभाल करने वाले व्यक्ति नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का अनुश्रवण करें। गंभीर लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए कंट्रोल रूम या आईआरटी टीम को सूचित करें। एंबुलेंस अन्यत्र जगह व्यस्त होने या उपलब्ध न होने पर रोगी एंव देखभाल कर्ता, परिवारजन के पास वाहन उपलब्ध होने पर स्वंय वाहन से रोगी को इलाज के लिए एसटीएच ले जा सकते हैं। उन्होने कोविड-19 के बढते रोगीयो को दृष्टिगत रखते हुए नैनीताल व भीमताल में एक-एक और कोविड केयर सेंटर संचारित के निर्देश भी दिये। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed