फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you also refrain from wearing shoes while driving, then keep in mind that you may be challaned.

Nainital News: चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर कटा चालान

Sat, 15 Apr 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
If you also refrain from wearing shoes while driving, then keep in mind that you may be challaned.
हल्द्वानी। अगर आप भी वाहन चलाते समय जूते पहनने से परहेज करते हैं तो ध्यान रखें आपका चालान हो सकता है। आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र में पिछले दो साल में 489 लोगों के चप्पल पहनकर वाहन चलाने के मामले में चालान हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दो साल में आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र के नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उपसंभाग में इस मामले में 489 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जूते पहनकर वाहन चलाना सुरक्षित होता है। चारपहिया और दोपहिया दोनों तरह के वाहन चलाते समय चालक को जूते पहनने चाहिए। चप्पल पहनकर वाहन चलाना पूरी तरह से मना है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चालान रुद्रपुर में
हल्द्वानी। चप्पल पहनकर वाहन चलाने के मामले में पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा रुद्रपुर में 347 चालान हुए हैं। इसके बाद उक्त अवधि में रामनगर में 83, काशीपुर में 32, टनकपुर में 22, हल्द्वानी में चार और नैनीताल में एक चालान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार के मामले चार गुना बढ़े
हल्द्वानी। आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चालान वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2021-22 में जहां 2372 लोगों का चालान हुआ था तो वहीं साल 2022-23 में 8712 लोगों का चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर हुआ है।

कोटा ---- यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमों की अवहेलना करने वालों पर परिवहन विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी होते रहते हैं।-संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी।
---

चप्पल पहनकर वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है, इसलिए इस पर भी कार्रवाई होती है। जूते पहनकर ही वाहन चलाएं। -रश्मि भट्ट, एआरटीओ प्रर्वतन, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed