{"_id":"b1d0add947424a9d60af947c27f2cc13","slug":"if-the-water-and-sewer-problems-call-control-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी और सीवर की दिक्कत हो तो फोन करें कंट्रोल रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी और सीवर की दिक्कत हो तो फोन करें कंट्रोल रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में जिले के लोगों को पानी और सीवरेज की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जल संस्थान सक्रिय हो गया है। डीएम के आदेशों के तुरंत बाद शाखाओं में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रुम) स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन
जल संस्थान के नोडल अधिकारी एवं ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि शाखा नैनीताल के तहत उपभोक्ता मुख्य पंप गृह ( दूरभाष नं. 235097) व फांसी गधेरा पंप गृह (235608) में लिखित और फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भीमताल नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पंप गृह भीमताल (247045), भवाली नगर के पंप गृह भवाली (220056) में फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
धारी ब्लाक के धारी में, बेतालघाट ब्लाक के गरमपानी, ओखलकांडा ब्लाक के मल्ला ओखलकांडा, रामगढ़ ब्लाक के मल्ला रामगढ़ शाखा कार्यालयों और कोटाबाग ब्लाक के उपभोक्ता वहां तैनात विभागीय अभियंताओं से संपर्क कर सकते हैं। उनके दूरभाष नंबर शाखा कार्यालयों से हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा हल्द्वानी में शाखा कार्यालय के दूरभाष नंबर 220776 और रामनगर के 255876 में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में 35 अभियंताओं को शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल वितरण के लिए नैनीताल में दो और रामनगर में एक जबकि हल्द्वानी शाखा में छह टैंकरों के साथ ही एक ट्रक की व्यवस्था की गई है।
फोटो सहित 12एनटीएल 12पी से