{"_id":"6349c644743099677f3c62c0","slug":"if-the-standards-of-naac-are-met-the-academic-quality-of-uou-will-increase-haldwani-news-hld4790024100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक के मानकों पर खरा उतरा तो बढ़ेगी यूओयू की अकादमिक गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक के मानकों पर खरा उतरा तो बढ़ेगी यूओयू की अकादमिक गुणवत्ता
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का तीन दिवसीय निरीक्षण पूरा हो गया है। विवि प्रशासन ने नैक की मान्यता मिलने की उम्मीद जताई है। 12 से 14 अक्तूबर तक नैक की टीम ने विवि में हर पहलू पर निरीक्षण किया। चार दिन में परिणाम आ सकता है। नैक ग्रेड मिलने से विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता का महत्व बढ़ेगा। विकास कार्यों के लिए अनुदान भी आसानी से मिलेगा।
विश्वविद्यालय की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र ने कार्य का समन्वय किया। टीम ने विवि के सभी अध्ययन केंद्रों, विभागों का निरीक्षण कर उनके तहत संचालित कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री, संरचना और शिक्षकों की शैक्षिक उपलब्धियों, शोध कार्यों, विशेष शैक्षिक और शोध उपलब्धियों को जांचा। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने विवि की सभी अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी।
टीम ने दूसरे दिन विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी, अध्ययन केंद्र एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर और विवि मुख्यालय हल्द्वानी में स्थित आदर्श अध्ययन केंद्र का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न निदेशालयों, क्षेत्रीय सेवाएं, शोध, एमपीडीडी, प्रवेश अनुभाग, परीक्षा अनुभाग, वित्त अनुभाग, अधिष्ठान, केंद्रीय पुस्तकालय, क्रैश, सूचना का अधिकार, सामुदायिक रेडियो, आईसीटी, वीडियो प्रोडक्शन आदि की व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन
अंतिम दिन नैक की टीम ने निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की। टीम अपनी रिपोर्ट नैक को सौंपेगी। इसके बाद परिणाम आएगा। कुलपति ने कहा कि यह कार्य विश्वविद्यालय के लिए चुनौती से कम नहीं था लेकिन विवि की पूरी टीम ने नैक के इस निरीक्षण व मूल्यांकन कार्य में सहयोग किया। कुलसचिव डॉ. रश्मि पंत ने नैक की टीम का आभार जताते हुए विवि के सभी कार्मिकों के सहयोग की सराहना की।