फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If the family did not agree to the wedding, then the lover couple reached the lake

परिजन शादी को राजी नहीं हुए तो झील में कूदने पहुंचा प्रेमी युगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
If the family did not agree to the wedding, then the lover couple reached the lake
नैनीताल। शादी के लिए परिजन राजी नहीं हुए तो प्रेमी युगल नैनीझील में कूदने के लिए पहुंच गया। इसी दौरान पीछाकर युवक के परिजनों ने लोगों की मदद से उन्हें कूदने से रोक लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर के समीपवर्ती गांव में एक युवक और युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। बाद में युवक ने परिजनों के सामने शादी की बात रखी तो वह नहीं माने। जब युवक को कोई रास्ता नहीं सूझा तो सोमवार शाम उसने कार भेजकर प्रेमिका को गांव से नैनीताल बुला लिया।
विज्ञापन

गांव में बात फैली तो मंगलवार को युवक और युवती के परिजन ग्राम प्रधान को लेकर नैनीताल पहुंच गए, जहां युवती के परिजन युवक पर शादी करने का दबाव डालने लगे, लेकिन युवक के परिजन शादी से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय मामले में नया मोड़ तब आया, जब एक और युवती खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए दोनों की शादी का विरोध करने लगी। लेकिन युवक उसे भाई की दोस्त बताता रहा।
घंटों की बहस के बाद जब कोई रास्ता नहीं निकला तो प्रेमी युगल झील में कूदने की धमकी देते हुए झील की ओर दौड़ गए। यह देख परिजन भी उनके पीछे झील किनारे पहुंच गए। झील किनारे हंगामा होते देख मौके पर मौजूद लोग प्रेमी युगल को कोतवाली ले आए। हंगामा देख दूसरी युवती मौके से फरार हो गई। कोतवाली में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए उनकी बात सुनीं। परिजनों के शादी के लिए राजी होने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। परिजनों के सहमत होने के बाद दोनों को उनके साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed