{"_id":"651887a467acae03a5094337","slug":"if-services-do-not-improve-then-the-hospital-will-be-removed-from-ppp-mode-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1054-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेवाओं में सुधार नहीं तो अस्पताल को पीपीपी मोड से हटा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेवाओं में सुधार नहीं तो अस्पताल को पीपीपी मोड से हटा देंगे
Sun, 01 Oct 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में विचार रखते मंत्री डॉ. धन सिंह रावत।
रामनगर (नैनीताल)। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रबंधन को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर राम दत्त जोशी सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो इसे पीपीपी मोड पर संचालित नहीं किया जाएगा। कहा कि अक्तूबर में पीपीपी मोड पर संचालित अस्पतालों की समीक्षा की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को रामनगर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड शिविर में भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 11 हजार पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें 3000 नर्सों को नौकरी देने का काम किया जा रहा है। नौकरी देने के साथ शर्त रखी है कि वह पांच साल तक पहाड़ में नौकरी करेंगे। 922 लैब टेक्नीशियनों को जल्द तैनाती दी जाएगी। प्रमोशन और बैकलॉग पदों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त करने का अभियान है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रामनगर के अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां से बाहर न जाना पड़े। रामनगर अस्पताल के बारे में पूछे सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल की समीक्षा होगी। समीक्षा के बाद यदि रामनगर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होगा तो इसे पीपीपी मोड से हटा देंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मालधन में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा कार्यकारिणी के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, निर्मला रावत, इंदर रावत, नरेंद्र शर्मा, मनमोहन बिष्ट, भूपेंद्र खाती, भावना भट्ट, संजय बिष्ट, आशा बिष्ट आदि शामिल रहे।