फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If not indicator, will fail

इंडिकेटर नहीं दिया तो फेल हो जाएंगे

Sat, 11 Feb 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 11 Feb 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
If not indicator, will fail
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला

परिवहन विभाग ने लाइसेंस आवेदकों का टेस्ट सिम्युलेटर पर लेना शुरू कर दिया है। इस मशीन में बारिश में वाइपर चलाने से लेकर मोड पर इंडिकेटर देने तक के नंबर हैं। अगर सिम्युलेटर पर टेस्ट देते समय किसी यातायात नियम का पालन नहीं किया, तो परीक्षा में फेल हो सकते हैं और लाइसेंस नहीं मिलेगा। इसी के तहत परीक्षा में पांच में से दो परीक्षार्थी फेल तक हो गए।

विज्ञापन


परिवहन विभाग वाहन का अस्थाई और स्थाई लाइसेंस जारी करता है। इसमें अस्थाई लाइसेंस बनने के एक महीने बाद आवेदक स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा कहते हैं कि अब स्थाई लाइसेंस के लिए सिम्युलेटर (एक कंप्यूटराइज मशीन होती है, जिसमें सड़क पर वाहन चलाने जैसा आभास होता है) पर टेस्ट लेने और नंबर देने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसमें बारिश होने पर कार का वाइपर चलाना और बाद में बारिश बंद होने पर वाइपर बंद करना होता है। इंडीकेटर देना, रेड लाइट पर वाहन रोकने आदि के नियमों का पालन हुआ है देखने के साथ नंबर दिया जाता है। 100 नंबर का पेपर होता है, जिसका टेस्ट सिम्युलेटर पर होता है, न्यूनतम 60 अंक हासिल करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इससे कम नंबर आए, तो आवेदक फेल हो जाता है। पहले दिन पांच अभ्यर्थियों का इस पर टेस्ट लिया गया, जिसमें दो फेल हो गए।

पिछले साल से रखी हुई थी मशीन

लाखों रुपये की सिम्युलेटर मशीन 2016 में कार्यालय में आ गई थी। पर इसमें सॉफ्टवेयर की कमी के चलते टेस्ट शुरू ही नहीं हो सके थे। एक तरह से आधी-अधूरी तैयारी के साथ मशीनों को कार्यालयों को सौंपा गया था। लंबे समय से पत्राचार के बाद मशीन की खामी को दूर किया गया, तब जाकर टेस्ट शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed