फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If electricity consumers are not heard then they will uproot the meter and deposit it in the department

Nainital News: बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई न हुई तो मीटर उखाड़ विभाग में करेंगे जमा

Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
If electricity consumers are not heard then they will uproot the meter and deposit it in the department
हल्द्वानी। वार्ड-58 तल्ली हल्द्वानी के लोग बिजली के बढ़ते बिल, स्मार्ट मीटर से जुड़ीं समस्याओं के समाधान की मांग के लिए यूपीसीएल के मुख्य अभियंता से मिले। चेताया कि यदि 10 दिन के भीतर समस्याओं की सुनवाई न हुई तो लोग मीटर उखाड़ विभाग में जमा करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने बुधवार को मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद लोगों को बिल सही तरीके से नहीं मिल रहे हैं। इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। कई उपभोक्ताओं के बिल खपत से अधिक प्राप्त हो रहे हैं। ऐसी समस्याओं को लेकर पूर्व में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उस दौरान अफसरों ने 20 दिन की मोहलत मांगते हुए समाधान का आश्वासन दिया लेकिन अब तक उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। मुख्य अभियंता ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाने का आश्वासन दिया। वहां पूर्व पार्षद मनोज मठपाल, मनीष साहू, पन्ना लाल, कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed