फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If any symptom of Covid is found then admit the patient in isolation ward

Nainital News: कोविड के लक्षण मिलने पर मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
If any symptom of Covid is found then admit the patient in isolation ward
बीडी पांडे अस्पताल में कोरोना की तैयारियों को लेकर बैठक करते डॉक्टर- संवाद
नैनीताल। कोरोना के नए वेरिएंट व ऋषिकेश में दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। बीडी पांडे अस्पताल में पीएमएस ने चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएमएस डाॅ. टीके टम्टा ने शनिवार को अस्पताल चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कोरोना के नए वैरिएंट के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसे लेकर उन्होंने अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, आॉक्सीजन सिलिंडर, संक्रमण रोकथाम उपकरण समेत अन्य तैयारियों को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड के लक्षण मिलने पर मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाए। सावधानी बरतते हुए मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए। बैठक में डाॅ. द्रौपदी गर्ब्याल, डाॅ. एमएस दुग्ताल, डाॅ. वीके मिश्रा, डाॅ. अनिरुद्ध गंगोला, डाॅ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डाॅ. नरेंद्र रावत, डाॅ. माेनिका कांडपाल, मेट्रन शारदा गिनवाल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन


आदेश मिलने के बाद ही शुरू करेंगे कोविड जांच
पीएमएस डाॅ. टीके टम्टा ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। मगर मरीजों की कोविड जांच शुरू नहीं की गई है। बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश व किट मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed