फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If antivenom is not found in hospitals, action will be taken: Deepak Rawat

अस्पतालों में एंटीवेनम न मिला तो होगी कार्रवाई : दीपक रावत

Sat, 10 Aug 2024 05:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
If antivenom is not found in hospitals, action will be taken: Deepak Rawat
रामनगर (नैनीताल)। बारिश के दिनों में सांपों के काटने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी अस्पतालों में एंटीवेनम इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें। यदि किसी अस्पताल में एंटीवेनम न मिलने की शिकायत मिली तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कही।
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रामनगर पहुंचे। कोसी बैराज पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह टेढ़ा के जंगलों में सोसायटी के सदस्यों के साथ गए। वहां उन्होंने 50 से अधिक विषैले सांपों को जंगल में आजाद किया। इस मौके पर कुमाऊं आयुक्त रावत ने कहा कि इस बार अब तक सर्पदंश से कुमाऊं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है जोकि गंभीर मामला है। इसके लिए उन्होंने सभी अस्पतालों को एंटीवेनम इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ओर से अब तक बड़ी संख्या में सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है। सर्पदंश का शिकार हुए कई लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है, जोकि प्रशंसनीय कार्य है। उनके स्तर से सोसाइटी को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, सिंचाई विभाग के ईई अमित गुप्ता, एई मयंक मित्तल, जयनारायण सिंह, एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर जेपी डिमरी के अलावा किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदार को श्रमिकों के लिए करनी होगी व्यवस्था
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि अक्सर देखा गया है जो मजदूर काम करने के लिए बाहर से आते है, वे जमीन पर सो कर रात बिताते हैं ऐसे में उनको सांप काट लेते हैं। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए शौचालय की व्यवस्था और उनके सोने के लिए ऊंचाई पर पलंग व बिस्तर की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा न होने पर संबंधित ठेकेदार व बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed