{"_id":"5f8f49928ebc3e9b89790a31","slug":"if-aadhaar-is-not-imposed-you-will-not-get-ration-from-december-get-aadhaar-updated-by-november-30-haldwani-news-hld401306051","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नहीं लगाया तो दिसंबर से नहीं मिलेगा राशन, 30 नवंबर तक करा लें आधार अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नहीं लगाया तो दिसंबर से नहीं मिलेगा राशन, 30 नवंबर तक करा लें आधार अपडेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। आपने राशन कार्ड में अपना और अपने परिवार का आधार कार्ड नहीं लगाया है तो आपका राशन कार्ड निरस्त हो सकता है। शासन ने राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में आधार अपडेट कराने का अंतिम मौका दिया है। 30 नंवबर के बाद जिला पूर्ति विभाग ऐसे कार्डधारकों को राशन नहीं देगा। साथ ही राशन कार्ड के ऑनलाइन डाटा से इनका नाम भी हटा दिया जाएगा।
नैनीताल जिले में 10.16 लाख यूनिट हैं। शासन प्रतिमाह इतने यूनिटों का राशन का कोटा जारी करता है। अभी नैनीताल जिले में एक लाख ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। शासन ने सभी डीएसओ को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक ऐसे यूनिटों को राशन कार्ड से हटाने के आदेश दिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने परिवार के आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराए हैं।
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने कहा जिले में एक लाख ऐसी यूनिटें हैं, जिनके आधार कार्ड नहीं लगे हैं। शासन ने ऐसे लोगों को अंतिम मौका दिया है। इसके बाद भी अगर राशनकार्ड धारक आधार अपडेट नहीं करवाता है, तो 30 नंवबर के बाद उन्हें राशन नहीं मिलेगा। साथ ही उनके नाम राशनकार्ड से हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राशनकार्डधारक इसकी जानकारी अपने सस्ता गल्ला विक्रेता से ले सकता है।