फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IAS Varuna Agrawal SDM of Nainital

Nainital News: IAS वरुणा अग्रवाल नैनीताल की एसडीएम, जिले को चार तहसीलदार भी मिले

Fri, 06 Sep 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:55 AM IST
सार

आईएएस वरुणा अग्रवाल को नैनीताल का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नैनीताल एसडीएम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

विज्ञापन
IAS Varuna Agrawal SDM of Nainital
आईएएस वरुणा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आईएएस वरुणा अग्रवाल को नैनीताल का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नैनीताल एसडीएम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम पीआर चौहान ने आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि प्रमोद कुमार की डिप्टी कलेक्टर न्यायिक, प्रोटोकॉल अधिकारी नैनीताल के पद पर तैनाती की गई है। डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक) हल्द्वानी के साथ ही तहसील लालकुआं के सभी न्यायिक कार्य भी देखेंगे। इसके अलावा उन्हें हल्द्वानी नगर निगम का उप नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- लापरवाही: ये हल्द्वानी पुलिस है...खुलासे के बाद दर्ज करती है मुकदमा, जानिए क्या बोले एसपी क्राइम हरबंस सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कैंची धाम तहसील के एसडीएम विपिन चंद्र पंत को संयुक्त कार्यालय नैनीताल का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने चार प्रभारी तहसीलदारों को तहसीलदार बनाया है। कुलदीप पांडे अब रामनगर तहसीलदार, मनीषा बिष्ट कालाढूंगी तहसीलदार, मनीषा मरकाना नैनीताल तहसीलदार और सचिन कुमार हल्द्वानी तहसीलदार बनाए गए हैं। नायब तहसीलदार कालाढूंगी युगल किशोर पांडे को लालकुआं का नायब तहसीलदार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed