फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IAS selected

वंदना को सिविल सेवा परीक्षा में मिली 83वीं रैंक

Sat, 21 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 21 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
IAS selected
आईएएस में चयनित - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। यदि मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और दूरदृष्टि हो तो कोई भी सपना साकार हो सकता है। इसी के सहारे उत्तराखंड की बेटी ने वह सब कर दिखाया, जिसका उन्होंने सपना देखा था। आईएएस की परीक्षा में वंदना पोखरियाल ने 83वीं रैंक हासिल की और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम सिसई ब्लाक बीरोखाल पौड़ी गढ़वाल निवासी वंदना पोखरियाल वर्तमान में गुजरात पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वंदना के रामनगर पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। वंदना ने कहा कि बचपन में उन्होंने बचपन में जो सपना देखा था वह आज पूरा हो गया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा आर्मी स्कूल जम्मू, 12वीं आर्मी स्कूल रानीखेत, बीएससी (बायो कैमेस्ट्री) भोपाल सरोजनी नायडू कालेज से की।    
विज्ञापन

  
फरवरी-2012 में वह गुजरात में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुईं। आगे बढ़ने की तमन्ना और सपना पूरा करने की जिद ने उन्हें दिन में ड्यूटी करने और रात भर पढ़ने का हौसला दिया। वंदना का कहना है कि आईएएस बनने के लिए दिल्ली, देहरादून में रहना ही जरूरी नहीं, बल्कि जज्बा हो तो पहाड़ के युवा भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। वंदना के पिता चंद्रशशि पोखरियाल भारतीय रेलवे में हैं। भाई मितेश्वर आनंद आयकर विभाग रामनगर में सेल टेक्स अधिकारी और माता मंजू पोखरियाल गृहणी हैं। स्वागत समारोह में अतुल मेहरोत्रा आदि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed