फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One dead after two cars collide in haldwani

Nainital: आग की लपटों के छूने से पहले ही जिंदगी को मौत के मुंह से खींच लाए, देवदूत बनकर आगे आए राहगीर

Mon, 28 Apr 2025 02:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Mon, 28 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार के प्रतापपुर मोड पर दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों कार में भयंकर आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
One dead after two cars collide in haldwani
चोरगलिया में आग की लपटों से घिरी कार। 

विस्तार

गौलापार में जोरदार आवाज के बाद कारों से लपटें उठने लगीं। वाहन में सवार लोगों में मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ऐसी कि लपटों के बीच वाहन ही नजर नहीं आए। आसपास से गुजर रहे लोग भागते हुए मदद के लिए आगे आए। दोनों कारों में फंसे घायलों को किसी तरह निकाला। लोग बोले कि ऐसा भयानक मंजर कभी नहीं देखा। प्रत्यक्षदर्शी चंदन का कहना था कि घटना रात को होती तो जनहानि ज्यादा होती।

विज्ञापन


बकौल चंदन, दोपहर का करीब दो बज रहा होगा। गर्मी के चलते चोरगलिया रोड पर वाहनों की आवाजाही कम थी। मैं बाइक से घर की ओर जा रहा था। प्रतापपुर के पास अचानक कारों की भिड़ंत हो गईं। मैं कुछ समझ पाता कि दोनों कारों ने आग पकड़ ली थी। एक व्यक्ति सड़क पर बेसुध पड़ा था। इस बीच आसपास से गुजर रहा ट्रैफिक जहा-तहां ठहर गया। स्थानीय लोग दौड़ते हुए कारों की ओर मदद के लिए भागे। वाहन में बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग थे। सभी को ग्रामीणों की मदद से कारों से किसी तरह बाहर निकाला। सड़क पर पड़े व्यक्ति और युवक को किसी तरह उठाकर किनारे रखा गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर भीड़ और बढ़ती चली गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। घटना में राहगीर देवदूत बनकर आगे आए और पुलिस ने भी तत्परता दिखाई। घटना का दृश्य कुछ देर तक आंखों के सामने तैरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
चोरगलिया-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे से करीब पौने घंटे तक यातायात बाधित रहा। जलते वाहनों के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की तीन किमी. तक कतार लग गई। गर्मी के बीच कतार में खड़े होने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। तब जाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।


सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल
जाम में फंसे कुछ लोग वाहन से उतरकर जलती कारों की वीडियो बनाने लगे। घटना के कुछ देर बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। वीडियो देख लोग चोरगलिया में रहने वाले अपने परिचितों से घटना की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed