{"_id":"5e989f518ebc3e7739220e09","slug":"hydroxychloroquine-drug-is-not-available-in-the-market-haldwani-news-hld38030685","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में नहीं मिल रही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में नहीं मिल रही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बाजार में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। गठिया के मरीजों को दी जाने वाली इस दवा के नहीं मिलने से भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी तरह स्प्रिट भी दुकानों पर नहीं है, इसका इस्तेमाल इंसुलिन इंजेक्शन लगाने वाले मरीज करते हैं, जिन्हें भी परेशानी हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. एस आर सक्सेना कहते हैं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा गठिया के इलाज में दी जाती है, उनके पास कुछ रोगियों के फोन आए थे, जिन्होंने दवा नहीं मिलने की समस्या बताई है। उन्हें समझाया है कि यदि 20 से 25 दिन दवा का सेवन नहीं कर पाते हैं तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सुशीला तिवारी अस्पताल के पास दवा की दुकान चलाने वाले हसीब कहते हैं कि 20 से 25 दिनों से यह दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन इस दवा की डिमांड को लेकर दो से तीन रोगी पहुंचते हैं। इसी दुकान के बाहर मिले बरेली रोड निवासी एचएन सैफी कहते हैं कि वे तीन सालों से यह दवा ले रहे हैं। अब कई दुकानों में दवा की तलाश कर चुके हैं, लेकिन यह दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
नीम का पेड़ के पास मेडिकल संचालक कमान सिंह धामी का भी कहना है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा मिलने में परेशानी आ रही है। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के पास मेडिकल स्टोर संचालक राजू शर्मा बताते हैं कि बीस दिनों से दवा के उपलब्धता नहीं हो पा रही है। आर्डर दिया है लेकिन दवा नहीं मिल सकी है।
स्प्रिट भी नहीं मिल रहा
इन दिनों स्प्रिट भी मिलने में समस्या आ रही है। इसका इस्तेमाल इंसुलिन लगाने वाले मरीज भी करते हैं। इंजेक्शन लगाने से पहले इस स्प्रिट से उसे हिस्से को साफ किया जाता है, इंजेक्शन लगाया जाता है। दवा विक्रेता हसीब के अनुसार स्प्रिट भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
यह दवा उपलब्ध है लेकिन इस दवा को रोगी को देने से पहले उसे पुन: डॉक्टर को दिखाकर दवा लिखवानी होगी। इसके साथ ही दवा विक्रेता को इस दवा से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।
- संदीप जोशी, महामंत्री, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन
दवा देने में कई नियम बनाए गए
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की बिक्री को लेकर पहले ही नियम बना दिए गए हैं। यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में यह दवा उपलब्ध है।
- मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर