फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Husband accused of killing wife arrested

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of killing wife arrested
नैनीताल। नगर में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो फरवरी को अयारपाटा निवासी अंशु शर्मा की घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। भीमताल सोनगांव निवासी मृतका के भाई नीरज पलड़िया ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति दीप शर्मा, सास वैष्णवी देवी, ननद मुन्नी जोशी, ननद के पति कैलाश जोशी और ननद के दो बच्चों के खिलाफ धारा 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति दीप शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय थापा ने बताया कि सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed