{"_id":"6a8f3f0f1a9afee2530b7dd3","slug":"huge-crowd-turns-out-for-the-ladli-behan-felicitation-ceremony-in-kichha-kitchha-news-c-242-1-shld1013-146265-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किच्छा में लाडली बहन सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किच्छा में लाडली बहन सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़
Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। बहनों ने सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा समेत समस्त आयोजकों को रक्षासूत्र बांधा। मेंहदी कार्यक्रम में भी उत्साह के साथ भागीदारी की।
सांसद प्रतिनिधि जल्होत्रा ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी सम्मान, अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। मातृशक्ति का सम्मान और क्षेत्र की बहनों के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनका नैतिक दायित्व है। कहा कि सांसद अजय भट्ट के माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। वहां पर लता सिंह, शैली फुटेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, मीरा तिवारी, दया डसीला, वंदना कुशवाहा, बलविंदर कौर, प्रतिभा रघुवंशी, शोभित शर्मा, हरीश खनवानी, दीपा खानवानी, रीना, अजय सिंह बिष्ट, रोजी सिंह, विकास गंभीर, अक्षय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।