फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   How to get the fitness of such vehicles

कैसे मिल गई ऐसे वाहनों को फिटनेस

Sat, 23 Sep 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 23 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
How to get the fitness of such vehicles
कैसे मिल गई ऐसे वाहनों को फिटनेस - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। गौला नदी में चलने वाले वाहनों में से 60 प्रतिशत वाहन परिवहन विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। इसके बाद भी विभाग इन वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र दे देता है। इन वाहनों के कारण हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं। एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में गौला नदी में 7500 वाहन सड़कों पर उतरेंगे। गौला के वाहनों की बात करें तो गौला में पंजीकृत वाहनों में से 60 प्रतिशत वाहन ऐसे हैं, जो मानकों के अनुसार सड़कों में उतर ही नहीं सकते। सवाल उठना लाजिमी है कि विभाग ऐसे वाहनों को कैसे फिटनेस प्रमाण पत्र दे रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने गौला में पंजीकृत वाहनों का जायजा लिया। राजपुरा और गौला बाइपास रोड पर खड़े अधिकांश पंजीकृत डंपरों और ट्रकों में लाइटें नहीं थी। साथ ही इन गाड़ियों के केबिन और बॉडी पूरी तरह गल चुकी थीं।  

विज्ञापन


कागजों में होती है फिटनेस
गौला से लेकर अधिकतर वाहनों की फिटनेस सिर्फ कागजों में होती है। परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में दलाल हर समय सक्रिय रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक दलाल फार्म में चेचिस नंबर घिसवा लेते हैं। और बिना गाड़ी देखे परिवहन विभाग के अधिकारी ले देकर गाड़ी की फिटनेस दे देते हैं। इसका उदाहरण गौला की गाड़ियों को देखकर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


हर साल ऐसे वाहनों से जाती है कई लोगों की जान
परिवहन विभाग और दलालों की मिलीभगत से हर साल अनफिट गाड़ियां सड़कों पर उतरती हैं। इन अनफिट गाड़ियों के कारण हर साल कई लोग जान गंवा बैठते हैं। 

पिछले साल तक कैसे फिटनेस दी जाती थी, ये मेरी जानकारी में नहीं है। इस बार गौला नदी में कैंप लगाया जाएगा। वहीं हर गाड़ियों की फिटनेस देखी जाएगी। मानकों के अनुरूप वाहन नहीं होने पर फिटनेस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव मेहता, आरटीओ हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed