फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotmix will soon be done on 80 roads worth 9.70 crores

Nainital News: 9.70 करोड़ की 80 सड़कों पर जल्द होगा हॉटमिक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hotmix will soon be done on 80 roads worth 9.70 crores
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत का काम 10 दिन के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों के हॉटमिक्स की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 80 किमी सड़कें 9.70 करोड़ की लागत से चकाचक होंगी।
विज्ञापन


नगर निगम के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें वर्षों से बदहाल पड़ी है। खराब सड़कों की मरम्मत की जरूरत तो लंबे समय से महसूस की जा रही है लेकिन सुलभ आवाजाही के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने शहर के विभिन्न वार्डाें के आंतरिक मार्गाें के साथ ही कई सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। लोनिवि के ईई प्रत्यूष सिंह ने बताया कि शहर में छोटी-बड़ी सड़कों को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए एई-जेई को निर्देशित किया गया है। बरसात से पहले ही सड़कें चकाचक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


10 महीने से क्षतिग्रस्त है चोरगलिया रोड
गौला नदी से सटी चोरगलिया रोड 10 महीने से बदहाल पड़ी है। लोनिवि ने इस सड़क को चौड़ा करने के लिए 1.48 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की थी लेकिन किन्हीं कारणों से यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से मामले में पैरवी की जा रही है। जल्द ही सकारात्मक हल निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed