फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotels and camps will open in Pangot

पंगोट में होटल और कैंप खुलेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hotels and camps will open in Pangot
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। पंगोट कैंप और होटल एसोसिएशन की बैठक में कोरोना संक्रमण काल के बीच केंद्र और राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर) पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि करोना के कारण पर्यटन से जुड़े हुए व्यवसायियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने दोनों सरकारों से पर्यटन व्यवसायियों और कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक मदद की मांग की। बैठक में तय हुआ कि आईसीएमआर, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पर्यटकों के लिए पंगोट और इससे लगे क्षेत्रों में स्थित कैंप, होटल एवं होमस्टे आदि सुचारु रूप से खोले जाएंगे। साथ ही इनमें कूड़ा, ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए पंचायतों एवं नगर पालिका नैनीताल से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। पर्यटन व्यवसायियों ने शासन -प्रशासन से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवहारिक निर्णय लेने की मांग की। संचालन संजय बुढ़लाकोटी और अंशुल साह ने किया। बैठक में मोहित साह, हर्ष छाबड़ा, दिनेश चंद्र बुढ़लाकोटी, राकेश मिश्रा, अशोक तिवारी, सिद्धार्थ आनंद, भावना आनंद, दीप चंद्र बुढ़लाकोटी, रोहित बुढ़लाकोटी, नीरज गंगोला, बालम सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed