{"_id":"654fd54b71f6f762220d6fd4","slug":"hoteliers-son-dies-in-accident-nainital-news-c-238-1-shld1023-859-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हादसे में होटल कारोबारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हादसे में होटल कारोबारी के बेटे की मौत
Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर आमपड़ाव क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मल्लीताल निवासी बाइकसवार युवक को टक्कर मार दी। घायल को राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। ज्याेलीकोट पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मल्लीताल निवासी शाहरुख सिद्दीकी (27) शुक्रवार को निजी काम से बाइक लेकर हल्द्वानी गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे आमपड़ाव क्षेत्र में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस दौरान राहगीर और स्थानीय दुकानदारों ने चोटिल युवक को इलाज के लिए हल्द्वानी भिजवाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजनों को शाहरुख के हादसे में घायल होने की सूचना मिली तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। शाहरुख शहर के होटल कारोबारी व अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर मोहम्मद फारुख का बेटा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी क्राइम और यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा। संवाद